Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कनाडा से दो पंजाबी गैंगस्टरों की छुट्टी! किए गए डिपोर्ट

कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने संगठित अपराध और रंगदारी में शामिल पंजाबी मूल के दो गैंगस्टरों, अर्शदीप सिंह और सुखनाज सिंह संधू को देश से बाहर निकाल दिया है। इन दोनों पर कनाडा में फिरौती मांगने और गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया है कि विदेशी नागरिक अगर कनाडा की धरती पर अपराध करेंगे, तो उन्हें वहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।

35 अपराधियों की हुई घर वापसी
कनाडा सरकार ने उन विदेशी नागरिकों की एक विस्तृत सूची तैयार की है जो रंगदारी और अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त हैं। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अब तक कुल 35 अपराधियों को डिपोर्ट किया जा चुका है। सीबीएसए की यह कार्रवाई उन गैंगस्टरों के लिए बड़ा झटका है जो कनाडा को सुरक्षित पनाहगाह मानते थे।

कड़े कानूनों का संदेश
हाल के दिनों में भारतीय मूल के युवाओं के अपराध में शामिल होने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अर्शदीप और सुखनाज को डिपोर्ट कर कनाडा ने यह कड़ा संदेश दिया है कि वहां की सुरक्षा एजेंसियां अब किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post