Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में छात्रा की मौत केस में बड़ा खुलासा, इस कारण उठाया खौफनाक कदम

जालंधर हाइट्स में संदिग्ध परिस्थितियों में Cambridge School Jalandhar की 14 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार छात्रा ने इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा कि वह दो पेपरों में फेल हो गई है और इसके लिए माफी मांग रही है।

स्कूल से पैदल निकली, ऑटो से पहुंची जालंधर हाइट्स
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा स्कूल से पैदल बाहर निकली और उसके बाद ऑटो लेकर जालंधर हाइट्स पहुंची। वहां पहुंचकर वह अपने एक मित्र के बारे में पूछताछ करती रही। इस दौरान वह सिक्योरिटी गार्ड से भी रास्ता पूछती दिखाई दी, जिसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

सातवें फ्लोर तक लिफ्ट से पहुंची छात्रा
जांच के अनुसार छात्रा लिफ्ट से सातवें फ्लोर तक पहुंची। वहां उसने एक आर्मी अफसर की पत्नी से सीढ़ी लेकर कुछ समय तक वहीं बैठी रही। इसके बाद वह नीचे आई और छठी मंजिल की ओर चली गई। पुलिस के मुताबिक छठी मंजिल पर मौजूद एक नौकरानी ने छात्रा को देखा था, लेकिन तब तक वह इमारत से छलांग लगा चुकी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान कई पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

परिवार ने सिक्योरिटी व्यवस्था पर उठाए सवाल
छात्रा के परिवार का कहना है कि बच्ची पर किसी तरह का पारिवारिक दबाव नहीं था, लेकिन वह खुद मानसिक रूप से परेशान थी। परिवार ने सिक्योरिटी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रा के अकेले आने और जाने की जांच नहीं की। वहीं स्कूल के कोच ने बाद में फोन कर जानकारी दी, तब तक घटना हो चुकी थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post