Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

LPG सिलेंडर की किल्लत से बदली रसोई! इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक आसमान पर

देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। कई जगहों पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण लोग मजबूरी में इलेक्ट्रिकल चूल्हे यानी इंडक्शन की ओर रुख कर रहे हैं। अचानक बढ़ी मांग के कारण बाजार में इंडक्शन चूल्हों की कमी देखने को मिल रही है और दुकानों में स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है।

गैस संकट के बाद अचानक बढ़ी इंडक्शन की मांग
फगवाड़ा गेट इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले सीएच बेदी के मुताबिक पहले इंडक्शन की मांग ज्यादा नहीं थी। लेकिन एलपीजी गैस की किल्लत के बाद पिछले 2 से 4 दिनों में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ गई है।
उनका कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक इंडक्शन खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। अचानक बढ़ी बिक्री के कारण कंपनियों के पास भी स्टॉक तेजी से कम हो रहा है और कई दुकानों में सामान खत्म होने की स्थिति बन रही है।

हजार रुपये से ज्यादा बढ़ गए इंडक्शन के दाम
वहीं एक अन्य दुकानदार सोनिका के अनुसार गैस सिलेंडर न मिलने के कारण इलेक्ट्रिकल चूल्हों की मांग में भारी उछाल आया है। पहले जिस इंडक्शन चूल्हे की कीमत करीब 2500 रुपये थी, वही अब 3700 रुपये या उससे अधिक में बिक रहा है।

उनके मुताबिक अचानक बढ़ी मांग और बाजार में सप्लाई कम होने के कारण कीमतों में करीब 1000 से 1200 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि इस समय करीब 90 प्रतिशत ग्राहक इंडक्शन चूल्हा खरीदने की तरफ झुकाव दिखा रहे हैं।

स्टॉक खत्म होने की कगार पर
दुकानदारों का कहना है कि अगर एलपीजी गैस की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो इंडक्शन चूल्हों की कमी और बढ़ सकती है। लगातार बढ़ती मांग के कारण बाजार में स्टॉक तेजी से खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post