Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में दरिंदगी की हदें पार: छत पर खेल रहे मासूम के साथ पड़ोसी ने की ऐसी हरकत, कांप जाएगी रूह!

जालंधर के सईपुर इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक ढाई साल का मासूम बच्चा अपनी ही घर की छत पर खेल रहा था, तभी मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। आरोपी ने मासूम के साथ कुकर्म की कोशिश की, जिसे पास ही मौजूद एक अन्य पड़ोसी ने देख लिया। जब पड़ोसी ने इस घिनौनी हरकत का विरोध किया, तो आरोपी उल्टा उसी से उलझ गया और झगड़ा करने लगा।

मां की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई
शोर-शराबा सुनकर बच्चे की मां तुरंत बाहर आई और मौके पर मौजूद अन्य बच्चों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूरी घटना की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए मां ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 8 के चौकी इंचार्ज अवतार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की मौजूदगी में इलाके में भारी तनाव का माहौल देखा गया।

आरोपी और परिवार ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। उसने माना कि उसने बच्चे के साथ गलत काम करने की कोशिश की थी और इसे अपनी 'गलती' बताया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी की पत्नी ने भी अपने पति की करतूत को स्वीकार किया, हालांकि वह पुलिस से उसे माफ कर देने की गुहार लगाती रही। फिलहाल पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post