Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पाकिस्तान से तैर कर आई 8 किलो हेरोइन की सप्लाई लेने वाला तस्कर गिरफ़्तार

पाकिस्तान से तैर कर हेरोइन की खेप हासिल करने वाला तस्कर पंजाब पुलिस द्वारा 8 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार
  
मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार पंजाब पुलिस पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध
  
एस. एस. ओ. सी. अमृतसर को वांछित था मुलजिम जोगा सिंह, उसके दो साथी पहले ही 14 किलो हेरोइन सहित हैं गिरफ्तार : डीजीपी गौरव यादव
  
ड्रग कारटेल में शामिल अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए आगे जांच जारी : एसएसपी मुखविन्दर सिंह भुल्लर
  
चंडीगढ़/ जालंधर, 17 अगस्तः
  
मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा- निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरू की मुहिम के अंतर्गत नशा तस्करी के नेटवर्क को एक और झटका देते हुए जालंधर (ग्रामीण) पुलिस ने गुरुवार को नशा तस्कर, जिसकी पहचान जोगा सिंह निवासी गांव राजापुर, लुधियाना के तौर पर हुयी है, को 8 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता दर्ज की है। 
यह जानकारी देते हुये डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गुरुवार को यहां बताया कि जोगा एक अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्कर है, जो पाकिस्तान से सरहदी नेटवर्क के द्वारा तस्कर की गई हेरोइन की खेप को लेने के लिए तैर कर पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में गया था। उन्होंने बताया की दोषी ऐनडीपीऐस एक्ट के कई मामलों में वांछित है और उसके दो साथियों को 14 किलो हेरोइन बरामदगी के उपरांत स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ( ऐसऐसओसी) अमृतसर द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
  
ज़िक्रयोग्य है कि एस. एस. ओ. सी. अमृतसर ने सरहद पार से नशा तस्करी के एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुये शिन्दर सिंह नाम के नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उसके पास से 10 किलो हेरोइन और 1.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की थी। इस माड्यूल से जुड़ी एक महिला नशा तस्कर अमनदीप कौर उर्फ दीप भाई को भी 1 किलो हेरोइन सहित काबू किया गया था। दोषी जोगा सिंह के पास से 8 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद इस माड्यूल से हेरोइन की कुल बरामदगी 22 किलो तक जा पहुंची है। 
  
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि शिन्दर सिंह और उसके साथियों ने फिरोजपुर सेक्टर में नदी के रास्ते के द्वारा पाक- आधारित तस्करों और एजेंसियों के द्वारा भारतीय क्षेत्र में भेजी गई हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि हेरोइन की इस खेप की बरामदगी पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार की जा रही जांच के नतीजे के तौर पर हुयी है। 
  
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए एस. एस. पी जालंधर ग्रामीण मुखविन्दर सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस के पास दोषी जोगा सिंह, जिसके पास हेरोइन की खेप थी और वह किसी व्यक्ति को उसकी डिलवरी देने जा रहा था, सम्बन्धी पुख्ता सूचना थी। इसी सूचना के आधार पर गौराया पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने गांव धुलेता के नजदीक विशेष नाका लगाया और दोषी जोगा सिंह को उस समय काबू किया जब वह अपने प्लैटिना मोटरसाईकल पर खेप की डिलीवरी देने जा रहा था और उसके पास से बैग में छुपा कर रखी 8 किलो हेरोइन भी बरामद की गई। 
  
एस. एस. पी ने बताया कि नशीले पदार्थों की समगलिंग में शामिल अन्य दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच की जा रही है। इस सम्बन्धी ताजा मामला एफआईआर नं. 107 तारीख 17/ 08/ 2023 को थाना गौराया में एन. डी. पी. एस. एक्ट की धारा 21 और 25 के अंतर्गत दर्ज किया गया है। 
-------

Latest News

Number of Visitors - 221264

Share this Post