Mon, 15 Jun 2026

पंजाब में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इस दिन होगी झमाझम बारिश

पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से लगातार तीन दिनों तक कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।

तापमान सामान्य से अभी भी ज्यादा
पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से लगभग 6.3 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। राज्य में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो फरवरी के महीने का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है।

पंजाब और चंडीगढ़ में छाए बादल
मौसम विभाग के अनुसार इस समय पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। अरब सागर की ओर से तेज हवाएं नमी लेकर उत्तर भारत की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा बिहार से लेकर ओडिशा, नागालैंड और असम तक एक ट्रफ लाइन फैली हुई है, जबकि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। इन सिस्टमों के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

धूल भरे मौसम की वजह
इन दिनों उत्तर भारत में धूल भरे मौसम की मुख्य वजह समुद्र की ओर से आने वाली नमी वाली हवाएं और पश्चिमी दिशाओं से चलने वाली तेज हवाएं हैं। पहले पश्चिमी हवाएं तेज गति से धूल लेकर पंजाब और आसपास के इलाकों में पहुंच रही थीं, लेकिन अब हवाओं की गति कम होने से धूल वातावरण में जम गई है।

वेस्टर्न डिस्टर्बैंस से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव हो सकता है। इसके असर से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित कई इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। इसके चलते बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

तीन दिन तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन 14, 15 और 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। फिलहाल अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।


340

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166802