Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : पंजाब में स्कूलों और ट्रेनों को बम धमकी, पुलिस–डॉग स्क्वॉड मौके पर

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के तीन स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में दावा किया गया है कि स्कूलों में दोपहर 1:11 बजे और ट्रेनों में 3:11 बजे धमाका किया जाएगा। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

ईमेल में CM भगवंत मान का जिक्र
धमकी भरे ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी जिक्र किया गया है। ईमेल में लिखा गया है कि कथित झूठे पुलिस मुठभेड़ों का जवाब जल्द दिया जाएगा। मामले की जानकारी मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम संबंधित स्कूलों में पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पूरे स्कूल परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस टीमें आसपास के इलाके की भी बारीकी से जांच कर रही हैं और स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किसने और कहां से भेजी है। पुलिस टीम पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post