Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

क्या आप के बच्चे भी खाते हैं Momos, तो ये खबर आपके लिए है बेहद जरूरी

पंजाब के तरनतारन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगे भाई-बहन की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात दोनों बच्चों ने बाजार से लाकर मोमोज और चाप खाई थी। खाना खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक खराब होने लगी और उन्हें लगातार उल्टियां हुईं। काफी देर तक परेशान रहने के बाद जब तबीयत थोड़ी संभली तो बच्चे सो गए, लेकिन बदकिस्मती से वे अगली सुबह फिर कभी नहीं उठ सके।

माता-पिता का इकलौता सहारा छिना

जैसे ही सुबह बच्चों के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, घबराए हुए माता-पिता उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। दिल तोड़ने वाली बात यह है कि ये दोनों बच्चे ही अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम का इंतजार

मृतक बच्चों के माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस रेहड़ी से बच्चों ने मोमोज और चाप खरीदी थी, उस दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बच्चों के शवों को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post