Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

जालंधर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उजाड़ा परिवार, दादी-पोती की मौत

जालंधर में MS फार्म के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ई-रिक्शा सवार परिवार को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग महिला और उसकी 10 साल की पोती की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान पारस स्टेट की रहने वाली 52 साल की शीतल शर्मा और 10 साल की माही शर्मा के रूप में हुई है।

पीड़ित ई रिक्शा चालक सौरभ ने बताया कि वह मां और बेटी के साथ सब्जी लेने के लिए बाबू जगजीवन राम चौक के पास गया था। वह सब्ज़ी लेकर वापस लौट रहा था कि जब वह लेदर कांप्लेक्स रोड एमएस फार्म के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके ई रिक्शा को टक्कर मार दी और हादसे के दौरान वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसकी बेटी और मां की ईलाज दौरान मौत हो गई।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी नशे में था और उससे चला तक नहीं जा रहा है, लेकिन पुलिस उसका मेडिकल नहीं करा रही। देर रात 3 बजे तक आरोपी का मेडिकल न होने पर पीड़ितों पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा कर दिया। पुलिस नशे में धुत आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल शांत करवाया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 189023