Friday, 06 Mar 2026

पंजाब लगातार 3 छुट्टियां, बच्चों की तो लग गई मौज

मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही पंजाब में छुट्टियों की झड़ी लग गई है। इस महीने जहां छात्र परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, वहीं त्योहारों और ऐतिहासिक दिवसों के चलते सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं।

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके तुरंत बाद रविवार होने के कारण लोगों को लगातार दो दिनों का अवकाश मिलेगा।

छुट्टियों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा। 23 मार्च (सोमवार) को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 'शहादत दिवस' के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार ने गजेटेड छुट्टी की घोषणा की है।

इस विशेष दिन पर राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज पूरी तरह बंद रहेंगे। शनिवार से सोमवार तक मिलने वाली इन छुट्टियों से सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक लंबा वीकेंड (Long Weekend) मिल गया है।


19

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 145036