Mon, 15 Jun 2026

Canada में टूटा सपनों का सफर, पंजाब के दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में दर्दनाक सड़क हादसे ने पंजाब के दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। तरनतारन के रहने वाले तलविंदर सिंह और जजबीर सिंह रोजी-रोटी और बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गए थे। बीते दिन फोर्ट नेल्सन शहर के नजदीक एक भीषण ट्रक हादसा हुआ। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ाई और काम के लिए गए थे विदेश
परिजनों के मुताबिक दोनों युवक पढ़ाई और काम के सिलसिले में कनाडा गए थे। परिवार ने बताया कि तलविंदर सिंह और जजबीर सिंह मेहनती और ईमानदार युवा थे, जो अपने परिवार के लिए बेहतर अवसरों की तलाश में विदेश पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही गांवों में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच शुरू, शव पंजाब लाने की मांग
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों के परिजन मांग कर रहे हैं कि दोनों युवकों के शव जल्द से जल्द पंजाब लाए जाएं, ताकि उनका अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव में किया जा सके।


190

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166824