Mon, 15 Jun 2026

बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका, नीतीश कुमार छोड़ेंगे मुख्यमंत्री की कुर्सी

बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। क्योंकि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है। जिसने चर्चा छेड़ दी है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। क्योंकि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है।

राज्यसभा जाने का किया ऐलान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बताया है कि वे अब राज्यसभा का रुख करने जा रहे हैं। एक अधूरी इच्छा का जिक्र करते हुए लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी यह तमन्ना थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्य बनें।

पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…

— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026

 

इसी सपने को पूरा करने के लिए वे आगामी राज्यसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिहार की नई बनने वाली सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

नामांकन की तैयारी और दिग्गजों का जमावड़ा
बिहार विधानसभा में हलचल तेज हो गई है क्योंकि नीतीश कुमार के साथ-साथ रामनाथ ठाकुर, निशांत और मनीष वर्मा की 'नॉमिनेशन रिसीप्ट' (NR) कट चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार आज ही विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उनके साथ मौजूद रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया और शक्ति प्रदर्शन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज पटना पहुंच रहे हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में सत्ता का नया समीकरण पूरी तरह तैयार है।


210

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166803