Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आपसी भाईचारा ही देश की तरक़्क़ी के लिए ज़रूरी

आपसी भाईचारा ही देश को तरक्की की ओर बढ़ा सकता है-मुनीष बाबा
जालंधर ()। नगर निगम जालंधर ड्राइवर यूनियन की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री ऋषि पाल सिंह, अस्सिटेंट कमिश्नर राजेश खोखर व जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। निगम कमिश्नर श्री ऋषि पाल सिंह जी ने तिरंगा फहराया। यूनियन के प्रधान मुनीष बाबा व शम्मी लूथर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुनीष बाबा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों व स्वतंत्रता सेनानियों को हमारा नमन है। हम सब को एकजुट होकर देश की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा ही देश को तरक्की की ओर ले जा सकता है। यूनियन की ओर से आए हुए मुख्य मेहमानों को बाबा साहिब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान भेंट कर सम्मानित किया गया व हर वर्ष की तरह जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग व स्टेशनरी भी बांटी गई। इस अवसर पर प्रधान बंटू सभ्रवाल, रिंपी कल्याण, अशोक भील, देवानंद थापर, अरुण कल्याण, हरिवंश सिद्धू, चेयरमैन पप्पू, सत्तपाल लूथर, सिकंदर खोसला, बाबा किशोर, राजन कल्याण, राजकुमार राजू, करन थापर, दविन्द्र काली आदि मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221330

Share this Post