Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कठुआ में 3 अज्ञात देखे गए, पठानकोट में मचा हड़कंप

पंजाब के सीमावर्ती इलाके पठानकोट में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बमियाल कस्बे के पास जम्मू के कठुआ जिले के गांव ऐरमां में तीन संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस और बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। इसी दौरान बमियाल की ओर पैदल आ रहे एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

बीएसएफ ने रोका तो खुद को बताया पर्यटक
गिरफ्तार युवक की पहचान 35 वर्षीय दर्शन कुमार राणा निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है। वह बमियाल की दिशा से पैदल आता दिखाई दिया, जिस पर ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों को शक हुआ। जवानों ने उसे पूछताछ के लिए रोका। शुरूआती पूछताछ में युवक ने खुद को पर्यटक बताया और कहा कि वह बॉर्डर से सटे ग्रामीण इलाकों में घूमने आया है। उसने यह भी बताया कि वह पठानकोट तक बस से पहुंचा था और वहां से आगे पैदल निकल गया।

दस्तावेज मिले, जांच जारी
पठानकोट पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य प्रतीत हो रहा है। उसके पास से भारतीय पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और नौकरी से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल उसे पुलिस कस्टडी में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है ताकि उसके सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचने के वास्तविक उद्देश्य का पता लगाया जा सके।

कठुआ में भी दिखे तीन संदिग्ध, बढ़ी चौकसी
जम्मू के कठुआ जिले के गांव ऐरमां में तीन संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। महिला द्वारा दी गई सूचना के बाद पूरे पठानकोट क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बमियाल और नरोट जैमल सिंह इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है। बॉर्डर पार से आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221415

Share this Post