Fri, 01 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

एयर इंडिया और इंडिगो ने अचानक रद्द कीं दर्जनों उड़ानें, यात्रा करने से पहले जरूर चैक कर लें अपनी फ्लाइट

ईरान पर इजराइल और अमेरिका की संयुक्त स्ट्राइक के बाद मध्य पूर्व का आसमान जंग के मैदान में तब्दील हो गया है। सुरक्षा कारणों से इजराइल ने अपना एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया है, जिसका सीधा असर भारतीय उड़ानों पर पड़ा है। शनिवार को दिल्ली से तेल अवीव के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 को बीच रास्ते से ही वापस मोड़कर मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, तिरुचिरापल्ली से दुबई जा रही फ्लाइट को भी बीच आसमान से वापस बुला लिया गया है। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइंस ने एहतियात के तौर पर मिडिल ईस्ट के अपने कई फ्लाइट ऑपरेशंस को फिलहाल रोक दिया है।

तेहरान से तेल अवीव तक मची तबाही
जमीनी हकीकत यह है कि इजराइल ने तेहरान सहित ईरान के कई बड़े शहरों पर हमला बोल दिया है, जिसके बाद ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने पलटवार करते हुए इजराइल की ओर करीब 400 मिसाइलें दागी हैं। पूरे क्षेत्र में हवाई हमलों के सायरन गूंज रहे हैं और धमाकों की आवाजें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एयरलाइंस ने यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उड़ानों को रद्द या डायवर्ट करने का निर्णय लिया है।

यात्रियों के लिए हेल्पलाइन जारी
विमानन कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि वे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों की सहायता और उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर +911169329333 और +911169329999 भी जारी किए हैं। कंपनी का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में इजराइल के एयरस्पेस में प्रवेश करना सुरक्षित नहीं है, इसलिए उड़ानों को भारत वापस लाना ही एकमात्र विकल्प था। आगामी कुछ दिनों तक मिडिल ईस्ट जाने वाली उड़ानों के शेड्यूल में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


36

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155555