Fri, 01 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

क्या शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध? ईरान पर इजराइल का भीषण हमला

शनिवार की सुबह ईरान के लिए तबाही का संदेश लेकर आई। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने तेहरान सहित ईरान के कई रणनीतिक शहरों पर भीषण हवाई हमले किए हैं। भारतीय समयानुसार शनिवार तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद तेहरान के आसमान में काले धुएं का गुबार और आग की लपटें साफ़ देखी जा सकती हैं। इजराइल ने इस हमले को ‘प्रिवेंटिव अटैक’ यानी बचाव की मुद्रा में की गई कार्रवाई बताया है। धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि पूरा शहर दहल उठा और हर तरफ हवाई हमलों के सायरन बजने लगे।

सुरक्षित ठिकाने पर भेजे गए खामेनेई
इजराइली हमलों की गंभीरता को देखते हुए ईरान ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को तत्काल किसी गुप्त और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। हमले के तुरंत बाद ईरान ने अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं और पूरे एयरस्पेस को खाली करा लिया गया है। तनाव इतना अधिक है कि ईरान के साथ-साथ इजराइल में भी एयर अटैक सायरन बज रहे हैं और दोनों देशों में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

संवेदनशील इलाकों को कराया गया खाली
जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए इजराइल ने भी अपने नागरिकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के अंदर रहें और बम शेल्टरों के करीब रहें। तेहरान में हुए इन धमाकों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि यह सीधा टकराव अब एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप लेता नजर आ रहा है।


45

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155100