Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बदला स्कूलों का समय

पंजाब सरकार ने बदलते मौसम और विद्यार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है। यह नया समय 1 मार्च से लागू होकर 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। नए आदेश के अनुसार प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक तय किया गया है।

स्कूलों को सख्त निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि तय किए गए समय का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही स्कूल प्रशासन को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234379

Share this Post