Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Exam के बीच स्कूलों को मिली थ्रेट मेल, पुलिस और डॉग स्कवॉड मौके पर पहुंचे

चंडीगढ़ में उस समय सनसनी फैल गई जब तीन प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई। धमकी मिलने वाले संस्थानों में Vivek High School, Carmel Convent School और St. John's School शामिल हैं।

परीक्षा के बीच आई धमकी से बढ़ी चिंता
बताया जा रहा है कि तीनों स्कूलों में इस समय परीक्षाएं चल रही थीं। ऐसे संवेदनशील समय में धमकी मिलने से अभिभावकों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई। एहतियात के तौर पर सभी छात्रों को तुरंत घर भेज दिया गया और परिसर खाली करा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और खुफिया टीमें मौके पर पहुंचीं। स्कूल परिसरों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ईमेल की जांच में जुटी एजेंसियां
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी। साइबर विशेषज्ञ ईमेल की उत्पत्ति और भेजने वाले की पहचान करने में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच पूरी होने तक सतर्कता बरती जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post