Tue, 04 Aug 2026
Post Details

मध्य प्रदेश में दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा ने नवजात शिशु को जन्म दिया।

 सुरेन्द्र दुबे   मध्य प्रदेश मे धार जिले के #पीथमपुर सेक्टर-1 स्थित हाउसिंग बोर्ड के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दे दिया। घटना गणित के पेपर के समय हुई, जिससे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू हुई थी। करीब 10 बजे छात्रा को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ और वह शौचालय चली गई। लगभग 15 मिनट तक बाहर नहीं आने पर एक महिला कर्मचारी उसे देखने पहुंची। शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था और भीतर से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद दरवाजा खुलवाया गया।

स्कूल प्रबंधन ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर छात्रा और नवजात शिशु को अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों को भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

दो साल पहले हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार नाबालिग की दोस्ती करीब दो साल पहले कान्हा बर्मन नामक युवक से हुई थी। आरोप है कि पिछले एक साल से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था, जिसके चलते छात्रा गर्भवती हो गई।

मामले में पुलिस ने आरोपी कान्हा बर्मन के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है।

 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191680