Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में सरेआम महिला से लूट, बाइक सवार लुटेरों ने पीछा कर घटना को दिया अंजाम

जालंधर में अपराधियों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे दिनदहाड़े लूट और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला फरीदपुर गांव से सामने आया है, जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से उसका पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें पूरी वारदात कैद बताई जा रही है।

पीछा कर रोकी गाड़ी, फिर छीना पर्स
जानकारी के अनुसार कपूरथला की रहने वाली ज्योति रानी दुगरी गांव जा रही थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। शक होने पर महिला ने फरीदपुर गांव में एक दुकान के पास अपनी एक्टिवा रोक ली, लेकिन बदमाश भी वहीं पहुंच गए और मौका देखते ही उनका पर्स छीनने की कोशिश की।

हथियार दिखाकर डराया, लेकर भागे आरोपी
सीसीटीवी में दिखाई देता है कि महिला बदमाशों से अपना पर्स बचाने का प्रयास करती है, लेकिन एक आरोपी के हाथ में धारदार हथियार होने के कारण वह डर जाती है। बदमाश धमकाते हुए उसका पर्स छीनकर फरार हो जाते हैं। बताया गया है कि पर्स में करीब 20 हजार रुपये की विदेशी मुद्रा, पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज थे।

लोग देखते रहे, मदद को कोई नहीं आया
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने महिला की मदद नहीं की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post