Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

SuperPoweer अमेरिका की रुकी रफ्तार, 6 लाख घर अंधेरे में; 11 हजार उड़ानें रद्द

अमेरिका इस समय भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में है, जिसने पूरे देश की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सड़कों से लेकर रनवे तक हर तरफ बर्फ की कई फीट मोटी चादर बिछ गई है। खराब विजिबिलिटी और खतरनाक मौसम के चलते अब तक लगभग 11,000 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है, जिससे हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं।

स्कूल-कॉलेज और हाईवे बंद
हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी है। न्यूयॉर्क सिटी में एहतियातन स्कूल, पुल और हाईवे बंद कर दिए गए थे, हालांकि मेयर जोहरान ममदानी ने स्थिति की समीक्षा के बाद मंगलवार से स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं।

अंधेरे में डूबे 6 लाख घर
बर्फबारी का सबसे बुरा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है, जिससे करीब 6 लाख घरों की बत्ती गुल हो गई है। कड़ाके की ठंड के बीच लोग बिना हीटिंग और बिजली के घरों में कैद होने को मजबूर हैं। परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में भी बड़ी बाधा आ रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220768

Share this Post