Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

तरनतारन में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, दो शूटर गिरफ्तार

तरनतारन पुलिस को सरपंच हरबिंदर सिंह हत्याकांड में आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच पट्टी क्षेत्र के जल्लोके के पास हुई मुठभेड़ में हत्या के दो मुख्य आरोपी घायल हो गए। पुलिस की टीम आरोपियों का पीछा कर रही थी, तभी बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हिरासत में लेकर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी समारोह के दौरान हुई थी सरपंच की हत्या
यह पूरा मामला 18 फरवरी का है, जब हल्का पट्टी के गांव शेरों में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सरपंच हरबिंदर सिंह की दिन-दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल था और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया था, जो तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर हत्यारों के करीब पहुंची।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 189038