Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*गुरदासपुर में पुलिस मुलाजिमों की हत्या के विरोध में शिवसेना लॉयन ने पाकिस्तान का पुतला फूंक किया रोष प्रदर्शन:- बंटी , अहीर*

जालंधर  आज तिथि 24 फ़रवरी (सोनू) : शिव सेना लॉयन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित अरोड़ा के दिशा-निर्देश पर गुरदासपुर में होमगार्ड अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार बंटी की और युवा चेयरमैन पंजाब सुनील अहीर की अगुवाई में चुनमुन चौक, जालंधर में पाकिस्तान का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया गया!

उक्त हमले की जिम्मेदारी “तहरीक-ए-तालिबान” आतंकी संगठन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लिए जाने के बाद शिव सैनिकों में भारी रोष देखा गया! 

प्रदर्शन के दौरान शिव सैनिकों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा “पंजाब पुलिस जिंदाबाद” के नारे लगाए! और शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार बंटी और युवा चेयरमैन पंजाब सुनील अहीर ने कहा कि पाकिस्तान पहले भी पंजाब पर कई बार हमले कर चुका है और अब फिर से प्रदेश की शांति को भंग करने की साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना पंजाब में टारगेट किलिंग और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिलवा रहे हैं! 

सुनील कुमार बंटी ने कहा कि पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी पाकिस्तान में बैठकर पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों एवं टारगेट किलिंग को बढ़ावा दे रहा है और लगातार ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी ले रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा कायरता का परिचय देते हुए पीठ पीछे वार करता है, जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

शिव सेना लॉयन ने स्पष्ट कहा कि पंजाब पुलिस गैंगस्टरवाद, नशे और आतंकवाद के खिलाफ लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। ऐसे में पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर की गई यह हत्या पूरे प्रदेश को डराने और कानून-व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और उनके आकाओं को उनकी भाषा में ही सख्त जवाब दिया जाना चाहिए!

शिव सेना लॉयन ने खुलेआम पंजाब पुलिस को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए घोषणा की है कि संगठन हर परिस्थिति में पंजाब पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। शिव सैनिकों ने कहा कि पंजाब पुलिस का मनोबल गिरने नहीं दिया जाएगा और आतंकवाद के खिलाफ हर लड़ाई में शिव सैनिक पंजाब पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी!

शिव सेना लॉयन  ने पंजाब सरकार और भारत सरकार से मांग की है कि आतंकवादी संगठनों और उनके सरगनाओं के खिलाफ कठोर व निर्णायक कार्रवाई की जाए, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए तथा शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता प्रदान की जाए!

अंत में शिव सेना लॉयन ने चेतावनी दी कि यदि आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन पूरे पंजाब में सड़कों पर उतरकर रोष प्रदर्शन करेगा! इस मौके पंजाब सीनियर उप प्रधान अमित शर्मा,  महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति जी ,पंजाब उप प्रधान सोनिया जी , जिला अध्यक्ष प्रियंका, जिला अध्यक्ष अनू थापर , जिला वाइस प्रधान सोनिया, जिला प्रधान मुस्लिम विंग जेविल अली खान , जिला युवा अध्यक्ष अभिषेक मक्कड़ , जिला वाइस प्रधान साहिल मेहरा , सुधीर अहीर , बोनी , अमित , राहुल आदि शिव सैनिक थे ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221147

Share this Post