Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में दो सगी बहनें समेत तीन नाबालिग लड़कियां गायब, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर के सुंदर नगर इलाके से सोमवार शाम तीन नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है। लापता बच्चों में दो सगी बहनें (12 और 13 वर्ष) और उनकी 16 वर्षीय सहेली शामिल हैं। दोनों बहनें चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राएं बताई जा रही हैं। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में तीनों को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाते देखा गया है, जिसके आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

घर लौटे परिजन तो बेटियां थीं गायब
परिजनों ने बताया कि वे सुबह रोजाना की तरह काम पर चले गए थे और शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटे तो बेटियां कमरे में नहीं थीं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही अशोक मीणा, एसीपी नॉर्थ, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी और अलग-अलग टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग
जांच के दौरान इलाके के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई, जिसमें तीनों लड़कियां सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर निकलती नजर आईं। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आगे की कड़ियां जोड़कर उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234356

Share this Post