Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

तरनतारन फायरिंग केस में बड़ा अपडेट आया सामने, इस कारण आरोपी ने नवविवाहिता को मारी थी गोली

तरनतारन के पट्टी में अपने पति के साथ एक्टिवा पर जा रही नवविवाहिता को गोलियां मारने के मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस खूनी खेल के पीछे एकतरफा प्यार और सनक की कहानी छिपी थी। आरोपी करन उस लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन दो महीने पहले लड़की के परिवार ने उसकी शादी अंकुश ग्रोवर नाम के युवक से कर दी। इसी बात से बौखलाए आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने की साजिश रची और दिनदहाड़े फायरिंग कर दी।

धमकी और मां की शह ने बिगाड़ा खेल
इस मामले में आरोपी की मां की भूमिका भी कटघरे में है। पीड़िता की मां सरबजीत कौर ने बताया कि बेटी की शादी के बाद आरोपी करन उनके घर आया था और उन्हें सीधे तौर पर धमकी दी थी कि दूसरी जगह शादी करके उन्होंने अच्छा नहीं किया। जब सरबजीत कौर शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची, तो आरोपी की मां जसबीर कौर ने अपने बेटे को समझाने के बजाय उल्टा लड़की के परिवार को ही कसूरवार ठहरा दिया। जसबीर कौर ने कहा कि वह अपने बेटे को उदास नहीं देख सकती और सवाल उठाया कि शादी दूसरी जगह क्यों की गई।

मां और बेटे पर FIR दर्ज, आरोपी फरार
पीड़ित लड़की के पति अंकुश ग्रोवर के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी करन और उसकी मां जसबीर कौर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर आरोपी ने गोलियां बरसाईं।

अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष
वहीं दूसरी तरफ गोलियों का शिकार हुई नवविवाहिता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। आरोपी ने उसे करीब से तीन गोलियां मारी थीं, जिसके बाद उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता अभी भी वेंटिलेटर पर है और उसे होश नहीं आया है। डॉक्टर उसकी जान बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, जबकि पूरा परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post