Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुरदासपुर में ड्यूटी पर शहादत देने वालों के लिए CM मान का बड़ा फैसला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर में कर्तव्य पालन के दौरान अपनी जान न्यौछावर करने वाले दो बहादुर पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शहीद ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार की बहादुरी को नमन करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों का बलिदान पूरे प्रदेश को सम्मान और निडरता के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।

ਸ਼ਹੀਦ ਏ.ਐੱਸ.ਆਈ. ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਪੀ.ਐੱਚ.ਜੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਬਹਾਦਰੀ ਅਤੇ ਸਰਵੋਚ ਕੁਰਬਾਨੀ ਨੂੰ ਸਲਾਮ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਆਪਣੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਵਾਰ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ 1-1 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਐਕਸਗ੍ਰੇਸ਼ੀਆ ਰਾਸ਼ੀ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੇਗੀ, ਜਦੋਂ ਕਿ ਐੱਚ.ਡੀ.ਐੱਫ.ਸੀ. ਬੈਂਕ ਵੱਲੋਂ 1-1 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ… pic.twitter.com/2iAdI6c0Qp

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 23, 2026

 

आर्थिक मदद का बड़ा पैकेज, मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि पंजाब सरकार दोनों शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया प्रदान करेगी। इसके अलावा HDFC बैंक के साथ हुए विशेष समझौते के तहत दोनों परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बीमा राशि भी दी जाएगी। इस प्रकार शहीद के परिवार को कुल 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता सुनिश्चित की गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267187

Share this Post