Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बठिंडा में पुलिस एनकाउंटर: लुटेरे नीरज काला के पैर में लगी गोली, ड्रग्स और लूट के धंधे का भंडाफोड़

बठिंडा में पुलिस ने एनकाउंटर में शातिर लुटेरे नीरज उर्फ काला को दबोच लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नीरज के बाएं पैर में गोली लगी है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नीरज समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सभी आरोपियों को इलाज और मेडिकल जांच के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशा सप्लाई और लूट की गुप्त सूचना पर एक्शन
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को एक पुख्ता इनपुट मिली थी कि परसराम नगर की एक इमारत में कुछ संदिग्ध लोग न केवल नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे थे, बल्कि वहां से ड्रग्स की सप्लाई भी की जा रही थी। इतना ही नहीं, ये आरोपी रेलवे स्टेशन से आने वाले उन मजबूर लोगों को भी अपना निशाना बनाते थे जो नशे की लत के चलते वहां पहुंचते थे।

पुलिस टीम पर फायरिंग और जवाबी कार्रवाई
इनपुट के आधार पर ने पुलिस टीम के साथ इमारत पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी नीरज उर्फ काला ने अपने देसी कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग कर चेतावनी दी, लेकिन जब नीरज ने दोबारा गोली चलाई, तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस फायरिंग में एक गोली नीरज के बाएं पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया।

घेराबंदी कर दबोचे गए चार अन्य साथी
नीरज के घायल होते ही वहां मौजूद उसके चार अन्य साथियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी पुराने अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221170

Share this Post