Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फिर से स्कूल निशाने पर! अब 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा शहरों में स्कूलों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश सामने आई है। आज सुबह 32 स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके करने की धमकी दी गई, जिसके बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

स्कूलों में चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन
वडोदरा के उर्मी स्कूल के छात्रावास से लेकर अहमदाबाद के ट्यूलिप, सिल्वर बेल और जेजी इंटरनेशनल स्कूल तक, पुलिस की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। एजी हाई स्कूल और दीवान बल्लूभाई स्कूल जैसे संस्थानों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

1 बजे ब्लास्ट करने की दी धमकी
ईमेल भेजने वाले ने सुबह सवा एक बजे का समय धमाकों के लिए मुकर्रर किया था और स्कूलों के साथ-साथ बस को भी निशाना बनाने की बात कही थी। इस संदेश में पंजाब की आजादी और खालिस्तान बनाने की बातें कहीं गई हैं।

स्कूलों को करवाया गया खाली
डीईओ ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से फिलहाल स्कूल परिसरों को खाली रखा गया है। क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ईमेल कहाँ से जनरेट किया गया था। प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221420

Share this Post