Fri, 19 Jun 2026

BREAKING : मोगा में सुबह-सुबह बड़ा हादसा! पुलिसवालों को बस ने मारी टक्कर, 3 घायल

मोगा के गांव किली चाहल में सोमवार को आयोजित आम आदमी पार्टी की रैली स्थल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एक एएसआई (ASI) और कार सवार दो पुलिसकर्मियों को एक निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पार्किंग के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रैली स्थल के पास वीआईपी पार्किंग में एएसआई राजविंदर सिंह गाड़ियों को व्यवस्थित करवा रहे थे। इसी दौरान जालंधर से ड्यूटी के लिए पहुंची महिला हेड कॉन्स्टेबल मनप्रीत कौर और अमनजीत सिंह अपनी कार से वहां पहुंचे। जैसे ही वे अपनी गाड़ी पार्किंग में लगाने लगे, मोगा से लुधियाना जा रही 'जयपुर एक्सप्रेस' की निजी बस ने उनकी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बस की चपेट में आने से बाहर खड़े एएसआई राजविंदर सिंह भी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपी बस को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


380

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167844