Sun, 06 Sep 2026
Post Details

BREAKING : हिमांशी खुराना को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से मांगी 10 करोड़ की 'रंगदारी'

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रैस हिमांशी खुराना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हिमांशी को जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद से उनके प्रशंसक और फिल्म जगत में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह धमकी एक अज्ञात विदेशी नंबर के जरिए दी गई है।

धमकी देने वाले ने 10 करोड़ की फिरौती मांगी
धमकी देने वाले शख्स ने हिमांशी खुराना से 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती की मांग की है। बताया जा रहा है कि विदेशी नंबर से आए इस कॉल/मैसेज में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर मांग पूरी नहीं की गई, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। हिमांशी की सुरक्षा को लेकर अब उनके करीबी और टीम काफी चिंतित हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 215818

Share this Post