Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सुखपाल सिंह खैरा समेत देश भर के किसान नेताओं ने नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट हाउस कॉम्प्लेक्स में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।

News Riders Tv: सुखपाल सिंह खैरा समेत देश भर के किसान नेताओं ने नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट हाउस कॉम्प्लेक्स में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। बैठक में प्रस्तावित भारत–US अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर गहरी चिंता जताई गई।

डेलीगेशन ने कहा कि यदि बड़े पैमाने पर कृषि उत्पादों का आयात खोला गया तो मक्का, सोयाबीन, कपास, फल और नट्स जैसी फसलों पर गंभीर असर पड़ेगा और इससे भारतीय किसानों व खेत मजदूरों की आजीविका खतरे में पड़ सकती है। साथ ही देश की फूड सिक्योरिटी और कृषि अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई।

 

राहुल गांधी ने किसान प्रतिनिधिमंडल को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसानों की आय और देश की खाद्य सुरक्षा से समझौता करने वाला कोई भी समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी संसद के भीतर और बाहर किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेगी।

मीटिंग के बाद खैरा ने बताया कि प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ देशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करने पर सहमति बनी है। उन्होंने केंद्र सरकार से ट्रेड वार्ता की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने और किसानों के हितों से समझौता न करने की अपील की।

 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258203

Share this Post