Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान लड़कियों से छेड़खानी देख अपना परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दिया।

News Riders Tv: मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान लड़कियों से छेड़खानी देख अपना परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जैस्मिन अचानक गाना बंद कर म्यूजिक बैंड को रुकने का इशारा करती नजर आ रही हैं।

सिंगर ने मंच से ही सुरक्षाकर्मियों को उन दो लड़कों को बाहर निकालने का निर्देश दिया जो वहां मौजूद लड़कियों को परेशान कर रहे थे। कड़ा रुख अपनाते हुए जैस्मिन ने कहा कि जब तक लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, वे गाना नहीं गाएंगी। उन्होंने मंच से साफ किया कि यदि उनके कार्यक्रम में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो उनके परफॉर्म करने का कोई औचित्य नहीं है।

सुरक्षाकर्मियों द्वारा आरोपित युवकों को बाहर निकाले जाने के बाद ही शो दोबारा शुरू हो सका। जैस्मिन के इस साहसी कदम की वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर सराहना की। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी सतर्कता और स्टैंड लेने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में उनके साथ अभिनेत्री आयशा खान भी मौजूद थीं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220780

Share this Post