Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब में बसों पहिया जाम, सीएम आवास घेरने की तैयारी, कई नेता हिरासत में

पंजाब में आज सरकारी बसों का सफर मुश्किल भरा होने वाला है। पीआरटीसी (PRTC) के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे राज्य के कई रूटों पर बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। इतना ही नहीं, नाराज कर्मचारियों ने आज संगरूर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का भी ऐलान किया है।

पुलिस की छापेमारी और नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप
हड़ताल के बीच माहौल तब और गरमा गया जब यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि बुधवार रात से पुलिस उनके पदाधिकारियों के घरों पर छापेमारी कर रही है। यूनियन का दावा है कि पंजाब प्रधान समेत कई कमेटी सदस्यों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है, जबकि मुक्तसर साहिब और फिरोजपुर में कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बल प्रयोग कर उनकी आवाज दबाना चाहती है।

घंटों चली बैठक रही बेनतीजा
जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर को स्टेट ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी के साथ कर्मचारियों की करीब 6 घंटे लंबी बैठक चली। हालांकि, मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक गिरफ्तार किए गए साथियों को रिहा नहीं किया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। आज दोपहर 12 बजे से राज्यभर में धरने प्रदर्शन शुरू होंगे, जिसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218714

Share this Post