Mon, 15 Jun 2026

जालंधर में नेशनल हाईवे पर लगा भारी जाम, बस से टक्कर के बाद ट्रक पलटा; Video

जालंधर में पठानकोट चौक के पास नेशनल हाईवे पर बजरी से भरे एक ट्रक और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बजरी से भरा ट्रक हाईवे पर ही पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। पर ट्रक के पलटने के कारण हाईवे पर काफी ज्यादा जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को मौके पर आना पड़ा।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर लगातार जाम बढ़ता ही जा रहा था। जिसे देखते हुए पुलिस ने क्रेन को बुलाया और ट्रक को ढाई घंटे बाद उठाकर हाईवे से हटाया। जिसके बाद दोबारा से हाईवे पर ट्रैफिक शुरू हो पाया। पर इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान बस को कोई सवारी मौजूद नहीं थी। वहीं हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। बजरी से भरा ट्रक (घोड़ा ट्राला) हाईवे पर पलट गया। क्रेन की मदद से उसे हटवाने का काम शुरू किया गया। इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और क्रेन की मदद से हटवाया गया।  
 


240

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166812