Tue, 04 Aug 2026
Post Details

तेरे दिन थोड़े ही हैं, मास्टर सलीम के मैनेजर को जान से मारने की धमकी

पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने जोश को कहा कि तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं। धमकी मिलने के बाद मास्टर सलीम के मैनेजर ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अभिषेक जोश ने बताया कि उसे 3 बार वॉट्सऐप पर कॉल की गई गई थी। पहले 2 बार तो कॉल नहीं उठाया, इसके बाद फिर धमकी देने वाले ने उसकी कार का फोटो भेजी और कहा कि उस पर पूरी नजर है। तीसरी बार जब फोन उठाया तो जान से मारने की धमकी दी। थ्रेट मिलने के बाद इसकी शिकायत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को कर दी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191700