Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : मोहाली में सुबह-सुबह हड़कंप! 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी

मोहाली के स्कूलों में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मैनेजमेंट को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इस मेल ने न सिर्फ मोहाली बल्कि दिल्ली तक की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। मेल में स्पष्ट लिखा था कि दोपहर 1:11 बजे मोहाली के स्कूल-कॉलेज बम धमाकों से दहल उठेंगे।

पुलिस ने इलाके को किया सील
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और किसी को भी स्कूल गेट के पास फटकने नहीं दिया जा रहा है। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। पेरेंट्स अपने बच्चों की सलामती के लिए स्कूलों के बाहर जमा हैं, जिन्हें पुलिस संयम बरतने की अपील कर रही है।

दिल्ली संसद पर हमले की चेतावनी
इस धमकी भरे मेल में केंद्र सरकार पर पंजाब के युवाओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि 13 फरवरी को दोपहर 2:11 बजे दिल्ली की संसद में धमाका किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां इस मेल को एक बड़ी साजिश या किसी शरारती तत्व की गंभीर हरकत मानकर जांच कर रही हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261467

Share this Post