Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कनाडा के स्कूल में चली गोलियां, हमलावर समेत 10 की मौत, दहशत में पूरा इलाका

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टंबलर रिज शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ मंगलवार दोपहर एक हाईस्कूल के भीतर हुई अंधाधुंध गोलीबारी में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हैं। इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।

दोपहर के वक्त गोलियों की गूंज
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के अनुसार, घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। जब स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल स्कूल परिसर में दाखिल हुआ, जहाँ चारों ओर हताहत लोग पड़े मिले। हमलावर ने घटना के बाद खुद को भी चोट पहुँचाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया
पुलिस ने बताया कि स्कूल के अंदर हमलावर के अतिरिक्त छह लोग मृत पाए गए। दो गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुँचाया गया, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अन्य 25 घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल सेंटर में चल रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों में छात्रों की संख्या कितनी है।

सुरक्षित निकाला गया स्टाफ और छात्र
जिस वक्त यह हमला हुआ, स्कूल में करीब 175 छात्र मौजूद थे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत बाकी सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हमले के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221334

Share this Post