Sun, 21 Jun 2026

भाभी कमल कौर हत्याकांड में मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरों भगोड़ा घोषित

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ भाभी कमल कौर हत्याकांड में पुलिस और प्रशासन को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को बठिंडा कोर्ट ने आधिकारिक रूप से 'भगोड़ा' घोषित कर दिया है। बार-बार समन जारी होने के बावजूद अदालत में पेश न होने के कारण कोर्ट ने यह सख्त रुख अपनाया है।

गला घोंटकर की गई थी हत्या
9-10 जून की रात कंचन कुमारी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस अपराध में अमृतपाल सिंह मेहरों के साथ जसप्रीत सिंह और निम्रतजीत सिंह के नाम भी शामिल थे। वारदात के बाद से ही अमृतपाल लगातार अपनी पहचान छिपाकर फरार चल रहा है।

जून 2025 में विदेश भाग गया था आरोपी
जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों जून 2025 में ही कानून के हाथ आने से पहले देश छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, उसके संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में छिपे होने की आशंका है। 


860

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168465