Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

SC कमीशन का बड़ा एक्शन: प्रताप सिंह बाजवा को समन जारी, 11 फरवरी को पेश होने के आदेश

पंजाब की सियासत में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें समन जारी कर तलब कर लिया। यह कार्रवाई कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को लेकर बाजवा द्वारा दी गई कथित टिप्पणी के बाद पैदा हुए विवाद के चलते की गई है।

11 फरवरी को दोपहर 3 बजे होना होगा पेश
अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रताप सिंह बाजवा को 11 फरवरी को दोपहर 3 बजे कमीशन के सामने निजी तौर पर पेश होने के निर्देश दिए हैं। कमीशन ने स्पष्ट किया है कि दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले कैबिनेट मंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही अमृतसर देहात के एसएसपी को मामले की गहन जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

समन के विरोध में सड़कों पर उतरे 'आप' के दिग्गज
जैसे ही समन और विवाद की खबर फैली, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और कई कैबिनेट मंत्री सड़कों पर उतर आए। चंडीगढ़ के सेक्टर-4 में प्रताप सिंह बाजवा के निवास का घेराव करने के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर और खुद हरभजन सिंह ईटीओ कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। प्रदर्शनकारी बैंड-बाजा बजाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे।

बैरिकेडिंग और वाटर कैनन, पुलिस के साथ तीखी झड़प
बाजवा के आवास की ओर बढ़ रहे मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की थी। जब प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे, तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस गहमागहमी में कुछ वर्करों की पगड़ियां भी गिर गईं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। बाद में पुलिस ने हरपाल चीमा और हरभजन ईटीओ समेत कई नेताओं को हिरासत (Detain) में ले लिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221415

Share this Post