Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आईपीएस सिमाला प्रसाद की सफलता की कहानी मेहनत, प्रतिभा और जुनून का बेहतरीन उदाहरण है।

News Riders Tv:  8 अक्टूबर 1980 को भोपाल में जन्मीं सिमाला प्रसाद के पिता डॉ. भागीरथ प्रसाद पूर्व IAS अधिकारी और सांसद रह चुके हैं, जबकि उनकी मां मेहरुन्निसा परवेज पद्मश्री से सम्मानित लेखिका हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन और समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। सिमाला ने पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पास कर DSP के रूप में काम किया, फिर बिना कोचिंग UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर 2010 में पहले ही प्रयास में AIR 51 हासिल कर IPS बनीं। मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित डिंडौरी इलाके में उनकी सख्त छवि के कारण उन्हें ‘लेडी सिंघम’ कहा जाता है। 
पुलिसिंग के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों अलीफ और नक्काशा में अभिनय किया और लापता लड़कियों पर आधारित किताब She Goes Missing भी लिखी।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221170

Share this Post