Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अंबाला में फिर बम की दहशत: स्कूलों के बाद अब कोर्ट को मिली धमकी, छावनी में तब्दील हुआ परिसर

अंबाला जिला अदालत परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब प्रशासन को एक अज्ञात ई-मेल के जरिए कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के मिलते ही पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तुरंत बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को बुलाया गया है, जो कोर्ट परिसर के कोने-कोने को खंगाल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर में पहरा सख्त कर दिया गया है और मेटल डिटेक्टर के जरिए हर आने-जाने वाले की गहन तलाशी ली जा रही है।

प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि बिना वैध पहचान पत्र (ID Card) के किसी भी व्यक्ति को कोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

स्कूलों को भी मिल चुकी है ऐसी ही धमकी

गौरतलब है कि अंबाला में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे कुछ दिन पहले भी शहर के करीब डेढ़ दर्जन सरकारी और निजी स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए थे। उस समय भी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्कूलों को खाली कराया था और गहन तलाशी अभियान चलाया था। शुरुआत में केवल तीन स्कूलों को निशाना बनाया गया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह संख्या बढ़कर 18 तक पहुँच गई थी। उस दौरान करनाल से भी बम स्क्वायड की टीमों को बुलाना पड़ा था। उन धमकियों के कारण स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और रोष है ।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और ट्रेनों का भी था जिक्र

पिछले दिनों स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल में न केवल शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई थी, बल्कि मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बच्चों को न भेजने की चेतावनी भी दी गई थी।

इसके अलावा, उन संदेशों में ट्रेनों को बम से उड़ाने का भी जिक्र किया गया था, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी थी। वर्तमान में कोर्ट को मिली इस नई धमकी के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220780

Share this Post