Tue, 04 Aug 2026
Post Details

डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने अश्लील गानों पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

News Riders Tv: डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने अश्लील गानों पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है.  बिहार में अश्लील गाना बजाने पर अब कार्रवाई होगी.  सार्वजनिक जगहों पर दोहरे अर्थ वाले अश्लील गाना बजाने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है. उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है.   डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने चेतावनी दी है कि बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा या सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी, मगही, मैथिली या अन्य भाषाओं के गाने बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में अब साफ हो गया है कि इस आदेश का पालन नहीं करने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. देखना होगा कि नए आदेश का बिहार में कितना असर होता है.

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191711