Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मुझे पूर्ण विश्वास है कि कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह इस महान विरासत, आस्था और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे

News Riders Tv: हरियाणा सीएम ने कहा आज पंजाब के नाभा स्थित हीरा महल में नाभा शाही परिवार के कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी के अवसर पर उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर अरदास करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

आज का यह दिन इतिहास, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवशाली है। कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि उस महान फुलकिया राजवंश की समृद्ध विरासत का पुनर्स्मरण और पुनरुत्थान है, जिसने सदियों से इस क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन को दिशा प्रदान की है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह इस महान विरासत, आस्था और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221409

Share this Post