Wednesday, 11 Feb 2026

वार्ड 51 में बिना नींव पत्थर के ही कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने किया 31 लाख की लागत से नई सड़कों का उद्घाटन

News Riders Tv: मोहल्ला निवासियों ने नींव पत्थर को चुराने वाले पूर्व पार्षद पर कार्रवाई करने की रखी मांग

जालंधर / विधानसभा हल्का 
जालंधर वेस्ट की वार्ड नंबर 51 में आज उस वक्त अफड़ा-दफ़डी मच गई जब पूर्व पार्षद उद्घाटनी पत्थर अपने साथी के साथ उठा ले गए जिसकी शिकायत पुलिस को मोहल्ला निवासियों ने की सबूत के आधार पर उन्होंने सी सी टी वी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को सौंप दी।मौके पर पहुंचे थाना भार्गव कैंप के प्रभारी रजिंदर सिंह ने कहा कि तपतिष की जा रही है जो तत सामने आएंगे उस आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।जाकारी के अनुसार आज शाम 4 बजे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत व जालंधर के मेयर वनीत धीर वार्ड नंबर 51 के मोहल्ला न्यू दशमेश नगर में 31 लाख की लागत से नई सड़कों का उद्घाटन करने आ रहे थे।उससे पहले ही यहां के पूर्व पार्षद दर्शन लाल भगत नींव पत्थर को ही उठा ले गए और यह खबर मोहल्ले में फैलते ही सभी मोहल्ला निवासी एकत्र हो गए मोहल्ला निवासियों ने कहा कि जबसे इनकी धर्मपत्नी पार्षद बनी है उन्होंने हमारे मोहल्ले का विकास कार्य तो किया नही जो आज आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर 51 की इंचार्ज प्रवीण गोरिया पत्नी सुभाष गोरिया द्वारा काम शुरू करवाने का उद्घाटन करवाना था उससे पहले ही बौखलाए भाजपा के पूर्व पार्षद दर्शन लाल भगत उद्घाटनी पत्थर को उठा ले गए उन्होंने कहा कि लोग अब जागरूक हो चुके है।जो नेता विकास कार्य करवाएगा उसको ही अब लोग समर्थन देंगे।उद्घाटनी पत्थर न लगने के बाबजूद भी कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत,मेयर वनीत धीर ने अपने दिए समय पर 31 लाख की लागत से न्यू दशमेश नगर की नई सड़को का उद्घाटन वार्ड इंचार्ज प्रवीण गोरिया पत्नी सुभाष गोरिया को साथ लेकर रिबन काटकर कर दिया और पूरे मोहल्ले में उद्घाटन होते ही मंत्री मोहिंदर भगत मेयर वनीत धीर,प्रवीण गोरिया जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए।इस अवसर पर सन्नी गोरी,बलबीर गोरिया,जसवीर कौर,जोगिंदर पाल भगत,विकास सोनू,सन्नी विज,शिव भगत,विक्की भगत,किरण बाला,गुरजीत कौर,जसवीर कौर वार्म अशोक भगत,कोमल विज,रवि भगत उर्फ मेयर,आशा दमाथिया,दीपक भगत आदि भी मैजूद रहे।


15

Share News

Latest News

Number of Visitors - 141924