Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने का आरोप लगाया

News Riders Tv: उन्होंने अपने फोन में दूसरी औरत संग पति के चैट दिखाए और वीडियो में रोती-चिल्लाती नजर आईं। लोगों को उनपर दया भी आ रही है।

वायरल हो रहे वीडियो में चंद्रिका दीक्षित कथित धोखे के बारे में बात करते हुए बेहद परेशान नजर आ रही हैं। अपना दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी शादी में ऐसी स्थिति की कभी उम्मीद नहीं की थी। चंद्रिका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सबूत मेरे पास भी है', जिससे यह हिंट मिलता है कि उनके पास अपने दावों को साबित करने के लिए सबूत मौजूद हैं। उनके इस खुले खुलासे ने लोगों का दिल छू लिया, जिनमें से कई ने इतने निजी मुद्दे पर खुलकर बोलने के लिए उनकी बहादुरी की सराहना की। फैंस ने आरोपों पर हैरानी जताते हुए चंद्रिका को मजबूत बने रहने की सलाह दी और उनके पति युगम गेरा से जवाबदेही की मांग की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267316

Share this Post