Thu, 30 Apr 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

1 फरवरी से बदले 5 बड़े नियम, LPG महंगा और FASTag यूजर्स को राहत

फरवरी महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है और 1 तारीख के साथ ही देश में कई अहम नियमों में बदलाव (Rule Change From 1st February) लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब, सफर और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। एक ओर जहां एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं हवाई ईंधन सस्ता होने से फ्लाइट टिकट राहत दे सकते हैं। इसके अलावा FASTag, तंबाकू उत्पाद और बैंक छुट्टियों से जुड़े नियम भी बदल गए हैं।

पहला बदलाव: LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा

हर महीने की तरह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2026 को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए हैं। लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इस बार सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है।

19 किलो LPG सिलेंडर के नए रेट:

दिल्ली: ₹1691.50 → ₹1740.50

कोलकाता: ₹1795 → ₹1844.50

मुंबई: ₹1642.50 → ₹1692

चेन्नई: ₹1849.50 → ₹1899.50

हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दूसरा बदलाव: हवाई ईंधन सस्ता, टिकटों में मिल सकती है राहत

LPG के साथ ही ऑयल कंपनियों ने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती की है। ATF सस्ता होने से आने वाले दिनों में हवाई यात्रियों को टिकट के दामों में राहत मिल सकती है।

दिल्ली: ₹92,323.02 → ₹91,393.39 प्रति किलोलीटर

कोलकाता: ₹95,378.02 → ₹94,445.62

मुंबई: ₹86,352.19 → ₹85,474.63

चेन्नई: ₹95,770 → ₹94,781.99

तीसरा बदलाव: पान-मसाला और सिगरेट पर बढ़ेगा टैक्स
पान-मसाला और सिगरेट के शौकीनों को 1 फरवरी से बड़ा झटका लग सकता है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने तंबाकू उत्पादों और पान-मसाला पर अतिरिक्त टैक्स लगाने की तैयारी कर ली है। अब जीएसटी के अलावा इन उत्पादों पर स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर भी लगाया जाएगा। इससे इनकी खुदरा कीमतों में इजाफा तय माना जा रहा है।

चौथा बदलाव: FASTag यूजर्स के लिए राहत
FASTag इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 फरवरी से नियम आसान कर दिए गए हैं। NHAI ने कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय KYC वेरिफिकेशन प्रक्रिया को खत्म करने का फैसला किया है। इससे FASTag लेना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा।

पांचवां बदलाव: फरवरी में ज्यादा बैंक छुट्टियां
अगर आपको फरवरी में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक इस महीने साप्ताहिक अवकाश समेत करीब 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। खास बात यह है कि फरवरी महीने की शुरुआत ही बैंक छुट्टी के साथ हो रही है।


33

Share News

Comments

Sushma Thakur01 Feb 2026 09:49am

ਘਰ ਦਾ ਚੁਲਾ ਮਹਿਗਾ ਹੋਣ ਘਰ ਦਾ ਬਜਟ ਬਿਗਡੇਘ ਗਾ

Abuse  Reply


Latest News

Number of Visitors - 154865