Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भारत सरकार की ओर से विदेशों में छिपे भगोड़ों पर शिकंजा कसा

News Riders Tv: एक रिपोर्ट में पता चला है कि भारत द्वारा वांछित 70 से अधिक भगोड़ों का 2024-25 के दौरान विदेशों में पता लगाया गया है। इसी अवधि के दौरान भारत में अन्य देशों द्वारा वांछित 203 भगोड़ों का पता लगाया गया।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 में 71 भारत द्वारा वांछित/भगोड़ों का विदेशों में पता चला है। अधिकारियों का दावा है कि विदेशों में मिले ऐसे वांछित भगोड़ों की संख्या एक दशक से अधिक समय में सबसे अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष में 27 भगोड़े/वांछित विदेशों से भारत लाए गए।

अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के दौरान विदेशों में 74 लेटर रोगेटरी (एलआर) भेजे गए। लेटर रोगेटरी विदेशों में अधिकारियों से की गई एक न्यायिक याचिका है, जिसमें भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच में सहयोग मांगा जाता है।

सीबीआई समेत अन्य एजेंसियों ने पुष्टि की है कि उक्त अवधि के दौरान 47 कानूनी नोटिसों पर पूर्ण रूप से कार्रवाई की गई और 29 को आंशिक कार्रवाई के आधार पर बंद/वापस ले लिया गया। 31 मार्च 2025 तक अन्य देशों के पास कुल 533 कानूनी नोटिस लंबित थे, जिनमें 276 सीबीआई से संबंधित मामले थे और 257 राज्य पुलिस और अन्य केंद्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संबंधित थे।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267330

Share this Post