Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

MBBS में दाखिला पाने के लिए एक युवक ने खुद को घायल कर लिया

News Riders Tv: जौनपुर, उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां MBBS में दाखिला पाने के लिए एक युवक ने खुद को घायल कर लिया। युवक ने पहले दावा किया कि अज्ञात हमलावरों ने उसका पैर काट दिया, लेकिन पुलिस जांच में यह कहानी झूठी निकली। जांच में सामने आया कि युवक ने खुद अपने बाएं पैर की चार उंगलियां काट दी थीं और केवल अंगूठा बचा था। 

घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र की है। मौके से पुलिस को एनेस्थीसिया की शीशियां, सिरिंज और आरी मशीन बरामद हुई हैं। कॉल रिकॉर्ड और डायरी से पता चला कि वह MBBS में असफल होने के कारण तनाव में था और दिव्यांग कोटे से प्रवेश पाने की योजना बना रहा था। युवक फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267330

Share this Post