Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने करोड़ों के तंबाकू ऐड को ठुकराया

News Riders Tv: बॉलीवुड के कई सितारे तंबाकू और शराब के ब्रांड्स का ऐड करते हैं. जिसे लेकर काफी बहस छिड़ चुकी हैं. ऐसे ऐड्स से भारी पैसे मिलते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होती है. लोग कहते हैं कि पब्लिक फिगर होने के नाते सितारों को जिम्मेदारी निभानी चाहिए. खासकर युवाओं पर उनके असर को देखते हुए. लेकिन बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने करोड़ों के तंबाकू ऐड को ठुकरा दिया. उन्होंने कहा कि वो ऐसी चीज को प्रमोट नहीं करेंगे, जिसमें उनका यकीन नहीं है. सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्हें 40 करोड़ का तंबाकू ऐड ऑफर हुआ था. उन्होंने कहा, मुझे 40 करोड़ का तंबाकू ऐड ऑफर हुआ. मैंने उनसे कहा, क्या तुम्हें लगता है मैं फंस जाऊंगा? मैं नहीं फंसूंगा. शायद पैसे की जरूरत थी, लेकिन नहीं. मैं वैसी चीज नहीं करूंगा, जिसमें मेरा यकीन न हो. क्योंकि ये अहान, अथिया और राहुल पर, सब पर दाग लगा देगा. उसके बाद किसी ने मुझे अब तक ऑफर ही नहीं किया.

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267330

Share this Post