Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शादी के जश्न में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, 25 जख्मी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हमले में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाका डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ है।

ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी
जांच में सामने आया है कि यह हमला आत्मघाती हो सकता है। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि समारोह स्थल की छत ढह गई, जिससे कई लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार यह धमाका प्रो-गवर्नमेंट कम्युनिटी लीडर नूर आलम महसूद के घर हुआ, जहां शादी का आयोजन किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे और लोग नाच-गाना कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हुआ।

पूर्व तालिबानी सदस्य और शांति समिति नेता की मौत
मृतकों में एक पूर्व तालिबान सदस्य भी शामिल है, जबकि अन्य मृतक उसके करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस हमले में शांति समिति के वरिष्ठ नेता वाहीदुल्लाह महसूद उर्फ जिगरी महसूद की भी मौत हो गई है। ब्लास्ट के बाद सभी घायलों और मृतकों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267330

Share this Post